Breaking

Your Ads Here

Sunday, September 20, 2026

शिवसेना यूबीटी की प्रदेश कार्यसमिति बैठक लखनऊ में संपन्न

नित्य संदेश ब्यूरो 
लखनऊ। शिवसेना यूबीटी उत्तर प्रदेश कार्यसमिति की बैठक एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। बैठक में राष्ट्रीय संघटक और नवनियुक्त संपर्क प्रमुख अशोक तिवारी ने प्रदेश पदाधिकारियों के साथ संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। 

उन्होंने कहा कि पार्टी अब प्रदेश के अलग-अलग जिलों में सक्रियता बढ़ाएगी और जमीनी_स्तर पर संगठन को विस्तार दिया जाएगा। बैठक में राष्ट्रीय संगठक और नवनियुक्त संपर्क प्रमुख अशोक तिवारी ने प्रदेश पदाधिकारियों के साथ संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पार्टी अब प्रदेश के अलग-अलग जिलों में सक्रियता बढ़ाएगी और जमीनी स्तर पर संगठन को विस्तार दिया जाएगा।नवंबर में जिलों का दौरा कर पदाधिकारियों से संवाद करके संगठन को वार्ड व ग्राम स्तर तक खड़ा किया जायेगा।

अशोक तिवारी ने कहा कि संगठन को बूथ और जिला स्तर तक मजबूत करने के लिए नवंबर में प्रदेश के विभिन्न जनपदों का सघन दौरा किया जाएगा। इस दौरान स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें होंगी। मंडल और जिला स्तर पर संगठन में जरूरी नियुक्तियां करने के साथ चुनावी तैयारियों को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी की कोशिश संगठन को केवल पदाधिकारियों तक सीमित रखने के बजाय उसे जमीनी स्तर पर सक्रिय करने की है। जिलों में कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर स्थानीय स्तर की समस्याओं और संगठन की स्थिति की जानकारी ली जाएगी। 
बैठक में राज्य उप प्रमुख रतन ब्रह्मचारी, डॉ. संतराम यादव, प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र तोमर, आनंद विक्रम सिंह परमार, मनोज मिश्र 'विद्रोही', रवींद्र भारद्वाज 'संघर्षी ', प्रदेश सचिव संजय प्रधान, विश्वजीत सिंह, विक्रम यादव, अवधेश शर्मा, प्रदेश संघटक प्रदीप चौरसिया, आशीष तिवारी, डॉ. ऋचा सिंह और मंगलेश शुक्ला, अवनीश आर्य, हरिनारायण गोस्वामी, दिनेश, विपिन भटनागर, आर के आर्य समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

प्रदेश नेतृत्व ने मतभेद भुलाकर काम करने को कहा
प्रदेश प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह ने पदाधिकारियों से आपसी मतभेद दूर कर संगठन के लिए पूरी निष्ठा से काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व उत्तर प्रदेश संगठन को लेकर गंभीर है। उनके मुताबिक अशोक तिवारी को संपर्क प्रमुख बनाए जाने से महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश के पदाधिकारियों और शिवसैनिकों की बात राष्ट्रीय नेतृत्व तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में भी इससे मदद मिलेगी। बैठक में आने वाले समय में संगठन की गतिविधियों को तेज करने और चुनावी तैयारियों को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा हुई।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here