Breaking

Your Ads Here

Friday, September 18, 2026

डीएम पब्लिक स्कूल में मेधावियों का सम्मान, छात्रों के साथ अभिभावक भी हुए सम्मानित



रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़ (मेरठ)। नगर के डीएम पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कक्षा 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन द्वारा इस बार एक सराहनीय पहल करते हुए केवल विद्यार्थियों को ही नहीं, बल्कि उनकी सफलता में अहम भूमिका निभाने वाले उनके माता-पिता को भी मंच पर सम्मानित किया गया।


समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष मेरठ हरवीर पाल सिंह और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दिलशाद चौहान मौजूद रहे। मुख्य अतिथि कुंवर बासित अली ने कहा कि सफलता सिर्फ अच्छे अंक लाने का नाम नहीं है, बल्कि इसके पीछे छात्र की मेहनत, माता-पिता का त्याग और शिक्षकों का मार्गदर्शन होता है। उन्होंने छात्रों से लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन के साथ निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया। विद्यालय के चेयरमैन रविन्द्र चौधरी ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डीएम पब्लिक स्कूल बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानाचार्य विनोद सिंह ने सभी सम्मानित विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान विद्यालय परिसर में हर्ष और गौरव का माहौल रहा। कार्यक्रम में शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here