-बीट पुलिस को ग्राम चौकीदारों से बेहतर तालमेल बनाए रखने के निर्देश दिए
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। पुलिस उप महानिरीक्षक कलानिधि नैथानी ने गुरुवार को थाना परतापुर का
वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति, एसपी
सिटी विनायक गोपाल भोंसले, एसपी ग्रामीण अभिजीत कुमार और सीओ ब्रह्मपुरी सहित अन्य
अधिकारी मौजूद रहे।
डीआईजी ने थाना परिसर, मेस, बैरक, कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, मिशन शक्ति
केन्द्र और साइबर हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर विवेचनाओं की समीक्षा की। उन्होंने
ग्राम प्रहरियों से संवाद कर छोटी से छोटी घटना की सूचना देने के लिए प्रेरित किया
और बीट पुलिस को ग्राम चौकीदारों से बेहतर तालमेल बनाए रखने के निर्देश दिए। डीआईजी
ने निर्देश दिया कि थानों के जर्जर हो चुके पुराने भवनों की पत्रावली तैयार कर
कार्रवाई की जाए। पासपोर्ट और चरित्र सत्यापन के लिए किसी को थाने न बुलाया जाए,
बल्कि संबंधित दरोगा और बीट सिपाही मौके पर जाकर 15 दिन के अंदर सत्यापन करें। उन्होंने
कहा कि सभी बीट कर्मी अपने-अपने क्षेत्र में एक्टिव रहें, ग्राम चौकीदारों से
नियमित मिलते रहें और अपने बीट में दर्ज होने वाले मुकदमों की जानकारी रखें।
यूपी-112 पर प्राप्त होने वाले इवेंट का रजिस्टर सभी थानों पर बनाया जाए और उसकी
मॉनिटरिंग थाना प्रभारी स्वयं करें।
मिशन शक्ति केन्द्र को लेकर विशेष निर्देश
मिशन शक्ति केन्द्र के निरीक्षण में डीआईजी ने पाया कि कुछ प्रकरणों के
निस्तारण के बाद भी पोर्टल पर अपडेट नहीं किया गया था। उन्होंने सीओ को नियमित
समीक्षा के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यूपी-112 पर आने वाले महिला संबंधी इवेंट
को मिशन शक्ति केन्द्र के रजिस्टर में दर्ज कर उस पर कार्रवाई और फीडबैक लिया जाए।
महिला संबंधी शिकायत को सबसे पहले मिशन शक्ति केन्द्र पर अटेंड कराया जाए। एंटी
रोमियो प्रभारी को अतिरिक्त कार्य न दिया जाए और वह स्कूल टाइम व शाम के समय
चेकिंग करें।
प्रतिदिन करे NBW की मॉनिटरिंग
डीआईजी ने चुनाव से पहले शस्त्र रजिस्टर का डीएम कार्यालय से मिलान, NBW की
प्रतिदिन मॉनिटरिंग, माल निस्तारण में तेजी, शस्त्रों की साफ-सफाई और
पुलिसकर्मियों को हैंडलिंग अभ्यास कराने के भी निर्देश दिए। इस दौरान शस्त्रों के
बारे में अच्छी जानकारी रखने पर उप निरीक्षक विपिन मिश्रा को पुरस्कृत भी किया
गया।
.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment