Wednesday, September 30, 2026

सर छोटू राम इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में "प्लेसमेंट प्रिपरेशंस एंड इमर्जिंग अपॉर्चुनिटीज इन कंप्यूटर साइंस" विषय पर एक विशेष सत्र का आयोजन


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय स्थित सर छोटू राम इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SCRIET) के कंप्यूटर साइंस विभाग में "Placement Preparations and Emerging Opportunities in Computer Science" विषय पर एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान की कंप्यूटर साइंस लैब संख्या-1 में सुबह 10:00 बजे हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता (गेस्ट स्पीकर) के रूप में प्रो. राहुल ऋषि उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को तकनीकी क्षेत्र में करियर की नई संभावनाओं, आधुनिक उद्योग की मांग और प्लेसमेंट इंटरव्यू की प्रभावी तैयारी के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। यह कार्यक्रम कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला के संरक्षण एवं प्रेरणा से आयोजित हुआ। संस्थान के निदेशक प्रो. नीरज सिंघल एवं डीन (इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी) प्रो. आर. के. सोनी ने छात्रों को संबोधित करते हुए निरंतर कौशल विकास और तकनीकी दक्षता पर बल दिया।

कार्यक्रम के समन्वयन में कंप्यूटर साइंस विभाग के समन्वयक डॉ. अमित शर्मा एवं संयोजक डॉ. कवि भूषण, डॉ गौरव त्यागी, लैब सहायक हरि गोपाल, सोहन पाल, एवं छात्र अनन्या त्यागी, कृष्ण कुमार, अवि राय, अमरीश की प्रमुख भूमिका रही। सत्र के दौरान विभाग के शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment