Tuesday, September 29, 2026

विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला स्वच्छता समिति की बैठक



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा सभी खंड विकास अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत को स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण हेतु ग्राम पंचायतों में पुनः सर्वे कराने एवं पात्र लाभार्थियों का चिन्हांकन कर शौचालय की योजना से लाभान्वित  करने के निर्देश दिए। 


ग्राम सिवाया एवं ग्राम मुंडाली में निर्मित 1-1 प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट को एक सप्ताह के अंदर विद्युत कनेक्शन करवाकर संचालित करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायतों  में डोर टू डोर कलेक्शन से यूजर चार्ज, आर0आर0सी का संचालन कर ओएसआर बढ़ाने के निर्देश दिए। ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के अंतर्गत निर्माण कार्यों के सापेक्ष भुगतान की स्थिति पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर सीडीओ नूपुर गोयल, सीएमओ डा0 राम प्रसाद, पीडीडीआरडीए सुनील कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेश कुमार गुप्ता, जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेन्द्र सिंह, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment