Tuesday, September 29, 2026

पीवीएनएल में जन-सुनवाई: 26 प्रकरणों पर हुई सुनवाई, एमडी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि. (PVVNL) मुख्यालय ऊर्जा भवन में प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता (आईएएस) की अध्यक्षता में संभव कार्यक्रम के तहत जन-सुनवाई आयोजित हुई।


प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जन-सुनवाई में मेरठ, गौतमबुद्धनगर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर सहित अन्य क्षेत्रों से आए 26 उपभोक्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। उपभोक्ताओं ने मुख्य रूप से नए संयोजन, बिल संशोधन, मीटर एवं सोलर से संबंधित समस्याएं रखीं। सभी प्रकरणों को जन-सुनवाई रजिस्टर में दर्ज कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया। एमडी ने कहा कि शिकायत दर्ज होने से निस्तारण तक सतत मॉनिटरिंग की जा रही है, जिससे समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो रहा है।


जन-सुनवाई में रेनू, इरम खातून, गौरव कुमार, देवेंद्र सिंह, अशोक पाल, इरफान, रुकसाना, शफीउद्दीन, रीता सैनी, योगेंद्र सिंह सहित कई उपभोक्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) आशु कालिया, निदेशक (वाणिज्य) संजय जैन, निदेशक (वित्त) स्वतंत्र कुमार तोमर, मुख्य अभियंता मो. सगीर, राजकुमार, राजेश कुमार, गुलाब सिंह, गुरजीत सिंह, रजनीकांत मिश्र सहित अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता एवं उपखंड अधिकारियों की सक्रिय उपस्थिति रही।

No comments:

Post a Comment