Tuesday, September 15, 2026

सड़कों और नालियों की समस्या को लेकर व्यापार संघ ने महापौर को सौंपा ज्ञापन


नित्य संदेश ब्यूरो 
मोदीपुरम। पल्लवपुरम फेज-1 व फेज-2 की सड़कों और नालियों की समस्याओं को लेकर पल्लवपुरम-रुड़की रोड व्यापार संघ के अध्यक्ष देवेंद्र चौहान के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने महापौर हरिकांत अहलूवालिया को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में फेज-1 और फेज-2 में टूटी सड़कों और नालियों की सफाई व मरम्मत की मांग की गई। व्यापारियों ने कहा कि खराब सड़कों और जलभराव से व्यापार और आमजन दोनों प्रभावित हो रहे हैं। इस दौरान व्यापार संघ के महामंत्री रविंद्र शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण सैनी, उपाध्यक्ष धीरज चावला, उपाध्यक्ष रवि खुराना, मीडिया प्रभारी फुरकान सैफी, अंकित गुप्ता, गौरव गोयल आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment