Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 29, 2026

ट्रांसफार्मर चोर गैंग का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। कंकरखेड़ा थाना पुलिस ने ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गैंग का पर्दाफोड़ करते हुए पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की चार एल्युमीनियम कॉइल, 68 किलो एल्युमीनियम तार, लोहे की पत्तियां व गाटर और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है। एसएसपी के निर्देश पर एसपी नगर व सीओ दौराला के पर्यवेक्षण में सोमवार को चेकिंग के दौरान थाना पुलिस ने डाबका गांव के पास से घेराबंदी कर अभियुक्तों को पकड़ा।


गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम -
फरीद पुत्र बाबू (हिस्ट्रीशीटर), नदीम पुत्र अलीशेर, मोहित पुत्र सुनील, साजिद पुत्र इदरीश निवासीगण ग्राम डाबका थाना कंकरखेड़ा तथा सकीर पुत्र बाबू निवासी लक्खीपुरा थाना लिसाड़ी गेट।


बरामदगी -
पुलिस के मुताबिक 47.500 किलो की 4 कॉइल, 50 किलो के 2 बंडल साबुत तार, 18 किलो कटे तार के 225 पीस, लोहे की पत्तियों के 3 बंडल, 49.500 किलो के गाटर और सफेद रंग की कार संख्या DL1C AC 5846 बरामद हुई है।


थाना प्रभारी ने बताया कि फरीद, नदीम, मोहित पर लूट, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर के कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। सभी के विरुद्ध थाना कंकरखेड़ा पर मु0अ0सं0 728/26 धारा 137 विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here