गाजियाबाद। गाजियाबाद में 29 सितंबर से लापता चल रहे डॉक्टर शिवम कार्तिकेय का शव ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर कार के अंदर मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
पुलिस के मुताबिक, डॉक्टर की कार से कई इंजेक्शन और दवाइयां बरामद हुई हैं। शुरुआती जांच में शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस को प्रथम दृष्टया ओवरडोज की आशंका है, हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
29 सितंबर से था लापता
बताया गया कि डॉ. शिवम कार्तिकेय के लापता होने के बाद परिजनों ने नंदग्राम थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। अब ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर कार के अंदर शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
No comments:
Post a Comment