Thursday, September 3, 2026

पोषण पोस्टर और रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने बिखेरे रंग

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा मनाए जा रहे राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र वितरण समारोह के साथ सफल समापन हुआ।


समापन समारोह के अंतर्गत आयोजित पोषण पोस्टर एवं पोषण रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी कलात्मक सोच और जीवंत रंगों के माध्यम से संतुलित आहार, सही पोषण और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। प्रतियोगिता में साक्षी, कविता, अंशिका, काजल चौधरी, पारुल, दीप्ति, प्रीति, सुबी, दीक्षा, रितिका, प्राची, शिवाली सहित अनेक छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। समारोह के दौरान महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. किरण प्रदीप ने प्रतियोगिता की विजेता एवं सभी प्रतिभागी छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उनकी रचनात्मकता को भी निखारते हैं।


कार्यक्रम का संचालन गृह विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष कालिंदी सिंह द्वारा किया गया।इस अवसर पर राजनीति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. विनीता गुप्ता, हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. पूनम सिंह, पुस्तकालय विभाग की डॉ. राखी त्यागी, डॉ. प्रीति सिंह, डॉ. सोनिका नागर, डॉ. पूजा राय, डॉ. प्रतिमा चौरसिया एवं कु. संध्या यादव सहित महाविद्यालय की अन्य शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

 

 

No comments:

Post a Comment