Tuesday, September 1, 2026

गृह विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के अंतर्गत “पोषण से भरी हो थाली, सेहत लाए खुशहाली ” विषय पर पोषण थाली पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

  


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के अंतर्गत दिनांक 1 सितंबर 2026 को प्रथम दिवस “पोषण से भरी हो थाली, सेहत लाए खुशहाली।" विषय पर “संतुलित भोजन के लिए पोषण थाली” पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. किरण प्रदीप द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं को पोषण के महत्व से अवगत कराया तथा स्वस्थ जीवनशैली के लिए संतुलित आहार एवं सही समय पर उचित खान-पान की भूमिका पर प्रकाश डाला। पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी रचनात्मकता के माध्यम से संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व को प्रदर्शित किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में चित्रकला विभाग की प्रो. ज्योत्स्ना जी एवं पुस्तकालय विभाग की डॉ. राखी त्यागी जी शामिल रहीं। निर्णायक मंडल द्वारा पोस्टरों का निरीक्षण एवं मूल्यांकन करने के पश्चात प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए।


प्रतियोगिता में एम.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा कुमारी साक्षी ने प्रथम स्थान, बी.ए. तृतीय वर्ष की छात्रा कुमारी कविता ने द्वितीय स्थान तथा बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा कुमारी अंशिका ने तृतीय स्थान एवं प्रोत्साहन पुरस्कार काजल चौधरी ने प्राप्त किया। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन गृह विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष एवं सहायक आचार्या श्रीमती कालिंदी सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ. प्रीति सिंह, डॉ. पूजा राय, डॉ. प्रतिमा चौरसिया सहित अन्य प्रवक्ताएँ एवं छात्राएँ उपस्थित रहीं।

No comments:

Post a Comment