Tuesday, September 1, 2026

विश्वविद्यालय परिसर के संस्कृतविभाग की छात्राएँ बनीं विजेता



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। एन.ए.एस. काॅलेज के संस्कृत विभाग तथा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक परिषद् के संयुक्त तत्त्वावधान में संस्कृत दिवस के उपलक्ष्य में  संस्कृत-गीत-गायन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें चौधरी चरण सिंह वि.वि. परिसर के संस्कृत प्राच्यभाषा विभाग के सहविभागाध्यक्ष डॉ. प्रशान्त शर्मा के नेतृत्व में विभाग की एम.ए. तृतीय समसत्र की दो छात्राओं ने प्रतिभागिता की। प्रतियोगिता में विभाग की छात्रा रिया को प्रथम एवं शिवानी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। विजेताओं को आयोजक संस्थान द्वारा पदक एवं प्रमाणपत्र द्वारा सम्मानित किया गया। सहविभागाध्यक्ष समेत सभी विभागीय अध्यापकों ने विजेता छात्राओं का अभिनन्दन किया।

No comments:

Post a Comment