गुलाम नबी
नित्य संदेश, किठौर। देर रात करीब आठ बजे कस्बा शाहजहाँपुर निवासी एक युवक समीर हुसैन पुत्र मुसव्वर हुसैन किठौर दशहरा मैदान पर चल रही नौचंदी मेला देखने आया था। युवक ने अपनी स्प्लेंडर बाइक संख्या UK 18 G 9078 मेला स्थल के सामने गली में बजाज फाइनेंस दफ़्तर के सामने खड़ी कर दी और मेला देखने चला गया। कुछ समय बाद जब वापस आया तो उसकी बाइक गायब मिली। पीड़ित ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर फोन कर सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची और छानबीन की। आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी तलाश किए।

No comments:
Post a Comment