Breaking

Your Ads Here

Wednesday, September 2, 2026

एफएलसी के लिए खुला ईवीएम वेयरहाउस, राजनीतिक दलों की मौजूदगी में हुई प्रक्रिया

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) के लिए ईवीएम वेयरहाउस राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान साकेत को आज सुबह 8.30 बजे खोला गया। वेयरहाउस खोलने के समय राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इसमें जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी कर्मवीर सिंह गूमी, जिला कार्यकारिणी सदस्य डालचंद, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सय्यद रिहानुद्दीन, भारतीय जनता पार्टी के प्रशासनिक प्रमुख संजीव माहेश्वरी, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश अग्रवाल और बहुजन समाज पार्टी के कार्यकारिणी सदस्य राजपाल सिंह उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि ईवीएम के भंडारण एवं सुरक्षा से संबंधित विस्तृत प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध ईवीएम मैनुअल में उल्लिखित है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here