Breaking

Your Ads Here

Friday, September 18, 2026

अपर परिवहन आयुक्त ने मेरठ संभागीय कार्यालय का किया निरीक्षण, परिवर्तन योजना में तेजी के निर्देश



मेरठ परिक्षेत्र के चार जनपदों में अब तक 87 आवेदनों पर हुई समीक्षा, End-of-Life वाहनों पर सख्त कार्रवाई के आदेश


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। अपर परिवहन आयुक्त (राजस्व) उत्तर प्रदेश लखनऊ आर.के. विश्वकर्मा द्वारा गुरुवार को संभागीय परिवहन कार्यालय मेरठ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के उपरांत कार्यालय स्थित सभागार में परिवर्तन योजना तथा आयु सीमा पूर्ण कर चुके End-of-Life वाहनों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई को लेकर मेरठ परिक्षेत्र के संबंधित जनपदों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।


बैठक में मेरठ, बागपत, शामली एवं मुजफ्फरनगर जनपदों के परिवहन विभाग के अधिकारी, यात्री कर अधिकारी, ट्रांसपोर्ट यूनियनों के पदाधिकारी तथा अधिकृत वाहन स्क्रैपिंग सेंटरों के संचालक उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक में अपर परिवहन आयुक्त द्वारा चारों जनपदों में परिवर्तन योजना के अंतर्गत अब तक हुई प्रगति एवं प्राप्त आवेदनों का अवलोकन किया गया। समीक्षा में पाया गया कि चारों जनपदों में अब तक कुल 87 वाहन स्वामियों द्वारा योजना के अंतर्गत आवेदन किया जा चुका है। उन्होंने निर्देश दिए कि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक वाहन स्वामियों को प्रोत्साहन राशि की जानकारी दी जाए और उन्हें योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जाए। साथ ही बैठक में आयु सीमा पूर्ण कर चुके End-of-Life वाहनों के संबंध में भी विस्तृत समीक्षा की गई। अपर परिवहन आयुक्त ने ऐसे पुराने वाहनों के स्वामियों को अधिकृत स्क्रैपिंग सेंटर के माध्यम से सुरक्षित एवं नियमानुसार वाहन स्क्रैप कराने हेतु जागरूक करने और जब्ती की कार्रवाई सुनिश्चित कर वाहनों को स्क्रैप कराने के निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान कार्यालय भवन, परिसर की साफ-सफाई, कार्यालयीय व्यवस्थाओं तथा राजस्व एवं प्रवर्तन कार्यों का भी अवलोकन किया गया और कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए गए। बैठक में उप परिवहन आयुक्त मेरठ परिक्षेत्र हरिशंकर सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) अनीता सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) अमरीश कुमार, मनोज कुमार, शंकर जी सिंह सहारनपुर, डॉ. सियाराम वर्मा गाजियाबाद, अजय मिश्रा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मुजफ्फरनगर, विपिन कुमार, विकास कुमार यादव, सुधांशु रंजन, प्रवेश कुमार, यात्री कर अधिकारी नीलम, संदीप कुमार जायसवाल सहित ट्रांसपोर्ट व्यवसायी अमरजीत पिंकी चिन्योटी, पंकज अरोड़ा, समीर कोहली, अंगद चावला, ताहिर इस्लाम, दीपक रहाना, दीपक शर्मा तथा स्क्रैपिंग सेंटर संचालक भरत कौशिक, प्रियंक मलिक, शेखावत सिंह, नवाब खान आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here