नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। लिटिल स्टार चैरिटेबल ब्लड बैंक, सीपी-313, फेमस प्लाजा, शास्त्री नगर, मेरठ की ओर से मंगलवार को गढ़ रोड स्थित एसएस इंटरनेशनल स्कूल, कमालपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। शिविर के साथ-साथ सामाजिक, पत्रकारिता और शैक्षणिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले गणमान्य व्यक्तियों को ब्लड बैंक की ओर से सम्मानित भी किया गया।
समाज सेवा के क्षेत्र में जमीयत उलमा जिला मेरठ के अध्यक्ष मौलाना नबील अहमद कमालपुरी को सम्मानित किया गया। पत्रकारिता के क्षेत्र में Justice and Empowerment of Minorities (JEM), जिला मेरठ के सह-संयोजक कारी महबूब हसन मुज़फ्फरनगरी को सम्मान प्रदान किया गया। वहीं शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए उमर इस्लामिक सेंटर कमालपुर के प्रबंधक हाफिज सेफुल इस्लाम, मास्टर साकिब साहब कमालपुर तथा एसएस इंटरनेशनल स्कूल कमालपुर के प्रबंधक इंजीनियर मोहम्मद रफी को सम्मानित किया गया।
रक्तदान करने वालों में एसएस इंटरनेशनल स्कूल के वरिष्ठ अध्यापक कारी वसीकुर्रहमान रशीदी, हाफिज मुजीबुर्रहमान रशीदी, कृतिका मैम, चंचल मैम, शबनम मैम, शहजादी मैम, मोनी मैम, सोनी मैम तथा निक्की मैम प्रमुख रूप से शामिल रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है। समय पर दिया गया रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचा सकता है। सभी ने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने और समाज में इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने की अपील की।

No comments:
Post a Comment