Breaking

Your Ads Here

Saturday, September 5, 2026

विजय भारद्वाज प्रोडक्शन के ऐतिहासिक गीत “हम ब्राह्मण हैं” का मुंबई में भव्य लॉन्च, दिलीप सेन और बिग बॉस फेम रेवा कौरासे रहे मुख्य अतिथि

नित्य संदेश ब्यूरो 
मुंबई। विजय भारद्वाज प्रोडक्शन के बैनर तले तैयार किए गए ऐतिहासिक गीत “हम ब्राह्मण हैं” का भव्य लॉन्च मुंबई में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध संगीतकार दिलीप सेन और अभिनेत्री एवं बिग बॉस फेम रेवा कौरासे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

“हम ब्राह्मण हैं” के निर्देशक एवं निर्माता विजय भारद्वाज, डीओपी उमेश रवि, लेखक पीआरओ वसीम सिद्दीकी और नाजमा शेख हैं। गीत में आरुषि तिवारी, सुषमा राजपूत, सचिन कुमार एवं अन्य कलाकार नजर आए हैं, जबकि बाल कलाकारों के रूप में नेवान भारद्वाज और नेवीन भारद्वाज शामिल हैं। गीत के टीज़र को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और सोशल मीडिया पर भी इसे सराहा गया है। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पहचान को रचनात्मक माध्यम से प्रस्तुत करने के साथ-साथ समाज में एकता, भाईचारे और सकारात्मक संदेश को बढ़ावा देना है।

विजय भारद्वाज लंबे समय से फिल्म एवं मनोरंजन जगत से जुड़े हुए हैं और नए कलाकारों एवं नए टैलेंट को अवसर देने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में “आज़ाद परिंदे – बाबा भोले के साथ” प्रोजेक्ट रिलीज किया है। इसके अलावा, उनका एक और बड़ा प्रोजेक्ट “इंडियन नारी शक्ति” बनकर तैयार है, जो जल्द ही रिलीज होने जा रहा है। आने वाले समय में विजय भारद्वाज कई फिल्मों और टेलीसीरियल्स का निर्माण करने की तैयारी में हैं।

विजय भारद्वाज ने कहा कि उनका उद्देश्य ऐसे प्रोजेक्ट तैयार करना है, जो समाज को जोड़ने, सकारात्मक संदेश देने और नए कलाकारों को आगे बढ़ाने का काम करें।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here