Tuesday, September 22, 2026

ग्यारहवें आयुर्वेद दिवस के भव्य आयोजन के संबंध में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ की बैठक

बैठक में अनुपस्थित रहने पर डीएम ने DFO के प्रति जताई नाराजगी

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। आज विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी डॉक्टर वी.के. सिंह द्वारा ग्यारहवें आयुर्वेद दिवस के भव्य आयोजन हेतु आयुष विभाग एवं अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी द्वारा आयुर्वेद दिवस (थीम- स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद ‘Ayurveda for a Healthier Tomorrow ’ ) के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन, अधिक से अधिक आयुर्वेद विद्या के प्रचार - प्रसार व जन जागरूकता हेतु सम्बन्धित विभागों को दिशा निर्देश प्रदान किये गयें। 

बैठक में DFO के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी एवं अप्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बिना पूर्व सूचना के स्वयं बैठक में उपस्थित न होकर जनपद स्तरीय बैठक में किसी निम्न अधीनस्थ को भेजना उचित नहीं है, विशेषकर जब उसे बैठक एजेंडा के विषय की जानकारी न हो। जिलाधिकारी ने कहा कि लगातार बैठकों में अनुपस्थित रहना शासकीय कार्यों के प्रति अरुचि एवं लापरवाही को दर्शाता है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर नगर आयुक्त नगर निगम मेरठ, जिला पंचायत राज अधिकारी मेरठ, मुख्य चिकित्साधिकारी मेरठ, जिला कृषि अधिकारी मेरठ, जिला सूचना अधिकारी मेरठ, जिला उद्यान अधिकारी मेरठ, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी मेरठ, जिला विद्यालय निरीक्षक मेरठ, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मेरठ व क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी मेरठ उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment