Breaking

Your Ads Here

Monday, September 28, 2026

लखनऊ से सपा में टिकट की मांग तेज, अल्पसंख्यक सभा ने मोहम्मद यामीन खान को प्रत्याशी बनाने की उठाई मांग


इकराम चौधरी 
नित्य संदेश, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मिशन 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में लखनऊ विधानसभा सीट से टिकट की मांग को लेकर सियासी हलचल बढ़ गई है।

समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से आग्रह किया है कि पूर्व राज्य मंत्री एवं अल्पसंख्यक सभा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद यामीन खान को लखनऊ विधानसभा से प्रत्याशी बनाया जाए।

समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इकराम चौधरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सपा प्रमुख को पत्र सौंपा है। पत्र में कहा गया है कि मोहम्मद यामीन खान संगठन के मजबूत नेता हैं और अल्पसंख्यक समाज में उनकी अच्छी पकड़ है। पत्र में यह भी कहा गया है कि यदि अल्पसंख्यक सभा के किसी वरिष्ठ पदाधिकारी को टिकट मिलता है तो पूरे प्रदेश में संगठन के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा।

जनता बोली, अबकी बार यामीन खान
स्थानीय जनता का भी कहना है कि अबकी बार मोहम्मद यामीन खान को मौका मिलना चाहिए। क्षेत्र में उनके समर्थन में माहौल बनता दिख रहा है।

छोटे भाई पार्षद, करा रहे क्षेत्र में विकास
गौरतलब है कि मोहम्मद यामीन खान के छोटे भाई वर्तमान में क्षेत्र से पार्षद हैं और क्षेत्र में विकास कार्य करा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here