नित्य संदेश, इंदौर। "पंजाबी महिला विकास समिति" द्वारा शिक्षक दिवस मनाते हुए अंजू जुनेजा, अंजु शर्मा, दिव्या चुघ, रिम्मी बग्गा, मनप्रीत कलसी, गुरजीत ढिल्लन एवं डिंपल कपूर का अभिनंदन किया गया। डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट वीणा साहनी ने सभी का सम्मान किया एवं शिक्षकों के समाज में योगदान पर प्रकाश डाला। प्रेसिडेंट स्वीटी टुटेजा, निशि गंभीर एवं मनबीर नारंग द्वारा सभी सदस्यों की ओर से संरक्षिका वीणा साहनी जी का सम्मान किया गया। सितंबर माह में जिन सदस्यों का जन्मदिन होता है, बर्थडे केक काटकर उन सभी को शुभकामनाएं दी गईं। सभी ने मिलकर "दायरा" मूवी देखी और इस तरह एक खुशनुमा दिन व्यतीत किया।

No comments:
Post a Comment