Saturday, September 19, 2026

परीक्षितगढ़ में 24 सितंबर को होगा नित्य रस कीर्तन, हित अतुल कृष्ण शास्त्री करेंगे रस वर्षा

रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। बड़े हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि परम वैष्णव कथावाचक एवं नित्य रस कीर्तन के माध्यम से रस प्रदान करने वाले गुरुदेव भगवान हित अतुल कृष्ण शास्त्री जी 24 सितंबर को परीक्षितगढ़ पधार रहे हैं।


कार्यक्रम का आयोजन ओम पब्लिक स्कूल, परीक्षितगढ़ में किया जाएगा। आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर राधा नाम एवं हरिवंश नाम संकीर्तन का लाभ लेने का अनुरोध किया है। जोर-जोर से नाम का गायन एवं कीर्तन कर अपने जीवन को मंगलमय बनाएं। कीर्तन के उपरांत भोग प्रसाद का आयोजन होगा।

No comments:

Post a Comment