सलीम सिद्दीकी
नित्य संदेश, मेरठ। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य काज़ी शादाब ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संरक्षक इंद्रेश कुमार से नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। बुके देकर व पटका पहनाकर उनका सम्मान किया। इस दौरान काजी शादाब ने इंद्रेश कुमार को अगले माह मेरठ मे होने वाले कौमी एकता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इस मौके पर भाजपा नेता फिरोज हबीब अंसारी, जुल्फिकार चौधरी, अज़हर खान, दिलदार सैफी, ज़ुबैर खान, शाहनवाज़, अख्तर अब्बास, सुहैल हाशमी आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment