Tuesday, September 8, 2026

स्याल में प्रलव बिधूड़ी लेफ्टिनेंट भव्य स्वागत

रवि गौतम

नित्य संदेश, भावनपुर। विकासखंड रजपुरा क्षेत्र के गांव स्याल निवासी कुंवरपाल सिंह के पुत्र प्रलव कुमार बिधूड़ी ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पांच सितंबर को चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए) में आयोजित पासिंग आउट परेड में उन्हें भारतीय सेना में कमीशन प्रदान किया गया। जिसके बाद प्रलव विधुड़ी मंगलवार की शाम को अपने पैतृक गांव स्याल पहुंचे। जहां पर सपा नेता मोंटू शर्मा के आवास पर लेफ्टिनेंट स्वागत समारोह शुरू हुआ, जिसके बाद भारी संख्या में ग्रामीणो ने अपने लेफ्टिनेंट को जोरदार स्वागत करते हुए फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। वहीं लेफ्टिनेंट के पिता कंवर पाल सिंह बीएसएफ में एसआई के पद पर तैनात है। उसकी मां पूनम ग्रहणी और बहन साक्षी यूजीसी नेट की तैयारी कर रही है। इस अवसर पर प्रलव के ताऊ आर्मी से रिटायर्ड समरपाल लीले सिंह वर्मा लविश शर्मा सिंह,पूर्व प्रधान निरंजन,रविंद्र, प्रधान सतपाल, मंगलसैन, श्याम सिंह सतपाल प्रधानआदि मोजूद रहें।

No comments:

Post a Comment