Breaking

Your Ads Here

Friday, September 18, 2026

मेरठ में भूकंप, अग्नि सुरक्षा और रासायनिक आपदा को लेकर मॉक एक्सरसाइज

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देश पर भूकंप के प्रति संवेदनशील 34 जनपदों की 157 तहसीलों में गुरुवार को राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया गया। इसी क्रम में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, मेरठ द्वारा जनपद में भूकंप, अग्नि सुरक्षा एवं रासायनिक आपदा पर मॉक ड्रिल आयोजित की गई।


जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, भूकंप एवं अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक एक्सरसाइज का आयोजन सेंट जोसेफ इंटर कॉलेज मेरठ, सेंट चार्ल्स इंटर कॉलेज सरधना तथा एएस इंटर कॉलेज मवाना में किया गया। वहीं औद्योगिक (रासायनिक) आपदा से निपटने के लिए एचपीसीएल, वेदव्यासपुरी, परतापुर में ऑनसाइट मॉक ड्रिल तथा प्लांट से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर ऑफसाइट मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। अभ्यास के दौरान आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों का पूर्वाभ्यास किया गया तथा छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों को आपदा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई। यह मॉक एक्सरसाइज अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की अध्यक्षता में तहसील स्तर पर सभी उप जिलाधिकारियों एवं अपर नगर मजिस्ट्रेट तृतीय के नेतृत्व में संचालित की गई।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here