Breaking

Your Ads Here

Thursday, September 3, 2026

बी.एस.के. मॉडल स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी पर बिखरी ब्रज की छटा, राधा-कृष्ण बने नन्हे-मुन्ने

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। कंकरखेड़ा स्थित बी.एस.के. मॉडल स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर ब्रज की भक्ति और उल्लास से सराबोर हो उठा, जब नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में मंच पर उतरे।


कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भजन, नृत्य और झांकी के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र का सुंदर चित्रण किया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत सुदामा-कृष्ण की नाटिका ने सच्ची मित्रता का संदेश दिया, जिसकी सभी ने सराहना की। विशेष बात यह रही कि सभी धर्मों के छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ प्रतिभाग कर एकता और समरसता का परिचय दिया। कार्यक्रम में अर्थ, प्रियांशी लोधी, विराज, मृदुल त्रिपाठी, अक्षत सिंह, अवीर, कबीर, देव लोधी, अस्प्रीत कौर, सम्भूल, रिज़ा, अवयंश, आतिफ, शौर्य, काव्यांश राजपूत, कुलविंदर, लवप्रीत सिंह, कशिश, नमन, रिद्धि, जसविंदर सिंह, आदित्य सहित अनेक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।


कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाओं श्रीमती रमनप्रीत कौर, सपनदीप कौर, अजनेश, नेहा कुमारी एवं श्वेता अरोरा का विशेष योगदान रहा। उन्होंने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर उनकी रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या नीतू सिंह ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों को हमारी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ते हैं और उनमें नैतिक मूल्यों का विकास करते हैं। स्कूल के निदेशक डॉ. कर्मेंद्र सिंह ने बच्चों की प्रस्तुति की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बच्चों को भगवत गीता के श्लोकों का सार समझाते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here