Friday, September 11, 2026

सोहेल उर्फ कल्लू बने राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ के मेरठ उपाध्यक्ष


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ (रास्वसं) ने संगठन विस्तार के क्रम में जिले के लिए नई नियुक्ति की है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता ने पत्र क्रमांक RSSS/22/2026, 07/09/2026 को जारी आदेश में सोहेल उर्फ कल्लू को मेरठ उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है।


नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि सोहेल उर्फ कल्लू संगठन के संविधान, नियमों एवं अनुशासन का पालन करते हुए मेरठ में संगठन की विचारधारा को मजबूत करने और जनहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि नई नियुक्ति से मेरठ इकाई को नई ऊर्जा मिलेगी और युवा कार्यकर्ताओं का संगठन से जुड़ाव बढ़ेगा। नियुक्ति के बाद सोहेल उर्फ कल्लू ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उनको संगठन के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी है।

No comments:

Post a Comment