Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 8, 2026

स्वाद गांव के बंबू ढाबा पर ब्राह्मण महासभा का प्रबुद्ध समागम आयोजित

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) के तत्वावधान में स्वाद गांव स्थित बंबू ढाबा पर प्रबुद्ध समागम का आयोजन किया गया। जिसमें सिवालखास विधानसभा के ब्राह्मण समाज के पुरोधा जुटे।



कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी रहे, जबकि अति विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय मतदाता संघ के अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी मौजूद रहे। पंडित आदेश फौजी ने समाज के लिए चिंतन और मंथन कर समाज हित में एकजुट होने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित सतपाल शर्मा ने की, जबकि मंच का संचालन प्रदीप शर्मा ने किया। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा रहे। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष पंडित दीपक शर्मा को संगठन की प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा पदोन्नति देकर जिलाध्यक्ष, मेरठ मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंडित विजेन्द्र शर्मा, संजीव शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, राजेश शर्मा, मनोज शर्मा, अनुज शर्मा, रुचिन त्यागी, विशाल शर्मा, दिलबर त्यागी, राकेश भारद्वाज, पवन शर्मा आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here