Monday, September 7, 2026

आईएमए हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने एसएसपी से की शिष्टाचार भेंट

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। आईएमए के चिकित्सकों के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा कैम्प कार्यालय पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति से शिष्टाचार भेंट की गई।

इस अवसर पर चिकित्सकों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मध्य जनपद की कानून व्यवस्था, चिकित्सकों की सुरक्षा, आपातकालीन सेवाओं के दौरान पुलिस सहयोग तथा विभिन्न समसामयिक एवं जनहित से जुड़े विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। भेंट के दौरान दोनों पक्षों ने आपसी समन्वय और सहयोग को और अधिक प्रभावी व सुदृढ़ बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की, ताकि जनहित में बेहतर सेवाएं सुनिश्चित की जा सकें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने चिकित्सकों के इस पहल का स्वागत करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

No comments:

Post a Comment