Monday, September 7, 2026

72 वर्षीय बुजुर्ग महिला को पोती के लिए भटकना पड़ा, आम आदमी पार्टी ने उठाई आवाज

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला सुखबीर अपनी 4 वर्षीय पोती की बरामदगी और सुरक्षा की गुहार लेकर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी के पास पहुंची। बुजुर्ग की पीड़ा सुनने के बाद जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने उनके साथ SSP मेरठ से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया।

अंकुश चौधरी ने SSP से बच्ची की सकुशल बरामदगी और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। सुखबीर का कहना है कि उनकी पोती को जबरन उनसे दूर रखा गया है। बच्ची के पिता की मृत्यु हो चुकी है और लंबे समय से दादी ही उसका पालन-पोषण कर रही हैं। इस मामले में बच्ची के दस्तावेजों में नाम बदलने और बुजुर्ग महिला को बंधक बनाने जैसे गंभीर आरोप भी सामने आए हैं।

इस पर जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा कि "72 वर्ष की उम्र में एक दादी को अपनी मासूम पोती के लिए न्याय मांगने के लिए दर-दर भटकना पड़े, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यह सिस्टम की नाकामी है। अब पुलिस की जिम्मेदारी है कि मामले की गंभीरता से जांच कर बच्ची की सुरक्षा सुनिश्चित करे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।" उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सुखबीर के साथ मजबूती से खड़ी है और उन्हें न्याय मिलने तक उनकी आवाज उठाती रहेगी।

No comments:

Post a Comment