Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 29, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर रालोद युवा नेता विक्की भैया ने किया नमन

  


रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर एससी एसटी आयोग लखनऊ के सदस्य नरेंद्र सिंह खजूरी के पुत्र एवं रालोद के युवा नेता विक्की भैया ने भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।


इस अवसर पर विक्की भैया ने कहा कि देश की आजादी में भगत सिंह जैसे वीरों का बहुत बड़ा बलिदान है, जो हमेशा युवाओं को प्रेरणा देता रहेगा। युवाओं में शिक्षा के साथ-साथ देशभक्ति की भावना भी होनी चाहिए, तभी देश मजबूत होकर आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि देश को आजाद कराने वाले अमर शहीदों के बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here