नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। ऋषभ एकेडमी कैंट में डाक विभाग द्वारा आधार कार्ड शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में इस कैंप का उद्देश्य आधार कार्ड से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराना आधार कार्ड अपडेट करने में आधार कार्ड नये बनाने तथा (Correction) करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई । कैंप का उद्घाटन मुख्य अतिथि सरदार सरबजीत सिंह कपूर, राष्ट्रपति पदक से अलंकृत सदस्य पोस्ट फोरम सलाहकार समिति द्वारा किया गया मुख्य अतिथि ने बताया कि डाक विभाग द्वारा चलाई जारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने जागरूकता का परिचय देते हुए उत्साहपूर्वक अपने आधार कार्ड अपडेट कराए। इस अवसर पर विद्यालय के सचिव डॉ. संजय कुमार जैन, अध्यक्ष दिनेश चंद जैन, कोषाध्यक्ष योगेन्द्र प्रकाश जैन, प्रधानाचार्य एस. त्यागी एवं उप-प्रधानाचार्य पवन कपूर दिपेन्द्र जैन उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment