Breaking

Your Ads Here

Sunday, September 6, 2026

भक्तों ने बनाए मिट्टी के गणेश: लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। श्री खजराना गणेश मंदिर परिसर में मिट्टी के गणेश बनाने का निःशुल्क प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण सुप्रसिद्ध हस्तशिल्प प्रशिक्षक तृप्ति मिश्रा द्वारा निःशुल्क प्रदान किया गया। श्री खजराना मंदिर परिसर में पिछले पाँच वर्ष से यह कार्यशाला निःशुल्क आयोजित की जा रही है।


कार्यक्रम की संयोजक प्रिंसी वर्मा ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण हेतु व्यक्तिगत रूप से उनकी टीम द्वारा अनेक वर्षों से मिट्टी के गणेश बनाने के निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। तृप्ति मिश्रा जो कि हस्तशिल्प निगम से संबद्ध प्रशिक्षक हैं।

पिछले 20 वर्षों से संस्कृति और कला को समर्पित इस मूर्ति के प्रशिक्षण की निःशुल्क सिखाती हैं, वहीं प्रिंसी खुद भी अब इस महाअभियान में पिछले 6 वर्षों से जुड़ी हैं और वह भी यह प्रशिक्षण निःशुल्क प्रदान करती हैं। वहीं तृप्ति का कहना है जैसे बूंद बूंद से घड़ा भरता है वैसे ही पर्यावरण संरक्षण में एक-एक मिट्टी के गणेश जी का अपना योगदान होगा। पेंटिंग करना सभी को आ ही जाता है पर मूर्ति बनाना सबको नहीं आता। ऐसे में मूर्ति बनाना सीख जाने से आप दुनिया के किसी भी कोने में चले जाएं अपनी गणेश जी स्वयं बना सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here