नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। हर वर्ष की भांति विद्या विश्वविद्यालय स्थित पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में मंगलवार को हिन्दी दिवस पखवाड़ा के तहत हिन्दी दिवस का आयोजन धूमधाम से हुआ। इसमें हिन्दी की महत्ता स्थापित करते हुए विद्यार्थियों ने अनेक कार्यक्रम किए। कविता पाठ, भाषण, लघु नाटिका, नृत्य और हिन्दी भाषा के ज्ञान को लेकर क्वीज प्रतियोगिता हुई। अंत में सभी ने दैनिक जीवन में हिन्दी भाषा का अधिक से अधिक उपयोग करने की प्रतीज्ञा ली।
हिन्दी दिवस पखवाड़ा के तहत विद्या विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में हिन्दी दिवस का आयोजन धूमधाम से किया गया। सर्वप्रथम मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर विद्यागान हुआ। कार्यक्रम में सबसे पहले फैशन विभाग की छात्रा वर्णिका ने मनमोहक शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुति से सभी को भावविभोर कर दिया। वहीं प्रथम वर्ष के छात्रों ने हिन्दी लघु नाटिका ‘मीठी हिन्दी हमारी शान’ प्रस्तुत किया जिसके सूत्रधार वैष्णवी ने हिन्दी की महत्व को दिखाया। हिन्दी वर्णमाला और अक्षरों को लेकर गाने के बोल और क्वीज प्रतियोगिता आयोजित की गई। अन्त में विभागाध्यक्ष डॉ.ममता भाटिया ने हिन्दी के महत्व पर व्याख्यान दिया।
.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment