Wednesday, September 9, 2026

लालकुर्ती के पंचायती मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा, विधायक अमित अग्रवाल ने किया शुभारंभ


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। लालकुर्ती स्थित पंचायती मंदिर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा का शुभारंभ कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर पूजा-अर्चना कर किया। विधायक ने भगवान के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ निकली शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।

No comments:

Post a Comment