Wednesday, September 9, 2026

कृष्णा एनक्लेव में धूमधाम से मनी कान्हा की छठी, राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने लगाया भोग

रवि गौतम 
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। मेरठ-परीक्षितगढ़ रोड स्थित अब्दुल्लापुर के पास कृष्णा एनक्लेव कॉलोनी में बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण की छठी का पर्व बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

कॉलोनी के मुख्य गेट पर आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम कड़ी-चावल का प्रसाद तैयार किया गया। विधि-विधान से कान्हा जी को हल्दी-चंदन का तिलक लगाकर गंगाजल से स्नान कराया गया। इसके उपरांत पूजा-अर्चना की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने भगवान को भोग लगाकर धर्मलाभ प्राप्त किया। पूजा के बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों को प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर अजय त्यागी, बालेश त्यागी, मनीष चौधरी, अजीत चौधरी सहित कॉलोनी के कई गणमान्य लोग और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment