नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय के संगीत विभाग में 8 से 10 सितंबर तक वाद्य यंत्रों की मरम्मत विषय पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में शहर के हारमोनियम मरम्मत विशेषज्ञ मोहम्मद अमजद और तबला मरम्मत विशेषज्ञ मोहम्मद शावेज़ ने छात्राओं को वाद्य यंत्रों के रखरखाव, मरम्मत और जवारी करने की बारीकियां समझाईं। तबला, सितार और गायन की छात्राओं ने हारमोनियम और तबला की मरम्मत की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की। इस दौरान संगीत विभाग के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment