Saturday, September 19, 2026

आभा मानव मंदिर में श्री राधा अष्टमी पर भजन संध्या का आयोजन

 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। आभा मानव मंदिर वरिष्ठ नागरिक सेवा सदन पंचवटी कॉलोनी में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा राधा अष्टमी पर्व पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री राधा रानी के दिव्य भजनों द्वारा राधा जन्मोत्सव मनाया गया। 


दीप प्रज्वलन विपुल अग्रवाल ने किया। विनीता ने बताया कि श्री राधा रानी प्रेम स्वरूप है और अपने भक्तों पर सदैव असीम कृपा करती हैं । मानस ने इस अवसर पर गणेश वंदना गाई मधु मिश्रा ने 'करके इशारों बुलाई गई रे बरसाने की छोरी ' गाया। सभी ने राधा रानी के प्राकटय उत्सव पर मंगलगान गाये और एक दूसरे को बधाई दी। सभी बुजुर्गों ने भजन संध्या का बहुत आनंद लिया   अंत में सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।

No comments:

Post a Comment