
नित्य संदेश ब्यूरो
गाजियाबाद। राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ ने संगठन के विस्तार एवं जनसेवा के कार्यों को गति देने के उद्देश्य से 14 वर्षों से सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय ऋचा गुप्ता निवासी गाजियाबाद को उत्तर प्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपते हुए यह जिम्मेदारी दी। ऋचा गुप्ता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन की जिम्मेदारी का निष्ठा, ईमानदारी और पूर्ण समर्पण के साथ निर्वहन करेंगी।
No comments:
Post a Comment