Breaking

Your Ads Here

Friday, September 18, 2026

प्रस्तावित एयर शो कार्यक्रम आज, मोहिउद्दीनपुर पहुंचें अधिकारी

 

-पुलिस/प्रशासनिक तैयारियों एवं यातायात प्रबंधन का विस्तृत जायजा


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। थाना परतापुर क्षेत्रान्तर्गत मोहिउद्दीनपुर में प्रस्तावित एयर शो कार्यक्रम के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस/प्रशासनिक तैयारियों एवं यातायात प्रबंधन का विस्तृत जायजा लिया गया।


निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़, प्रभावी बनाए रखने के लिणए प्रवेश, निकास मार्गों, दर्शकों के आवागमन, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, यातायात डायवर्जन, भीड़ प्रबंधन, महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानों पर की जाने वाली सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। कार्यक्रम स्थल, आसपास के क्षेत्र में एएस चेकिंग, संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु की निगरानी तथा सुरक्षा प्रोटोकॉल के प्रभावी अनुपालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यक्रम के दौरान तैनात किए जाने वाले पुलिस बल को पूर्ण सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, प्रवेश-निकास बिंदुओं पर प्रभावी चेकिंग सुनिश्चित करने, भीड़ के सुचारु आवागमन एवं किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया हेतु आवश्यक समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए, साथ ही यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने हेतु निर्धारित पार्किंग स्थलों, डायवर्जन प्वाइंट्स एवं प्रमुख मार्गों पर पर्याप्त पुलिस एवं यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।


डीएम ने दिए निर्देश

जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम से संबंधित विभिन्न विभागों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने तथा कार्यक्रम स्थल पर आने वाले नागरिकों की सुविधा, सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित आवागमन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।


03 किमी दूर से दिखेगा एयर शो

वरिष्ठ अधिकारीगण द्वारा आमजन से यह भी अपील की गयी कि एयर शो देखने के लिए कार्यक्रम स्थल पर ही पहुंचना आवश्यक नहीं है। एयर शो को कार्यक्रम स्थल के लगभग 03 किमी के रेडियस में विभिन्न स्थानों से स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। अतः अनावश्यक भीड़ से बचते हुए नागरिक निकटवर्ती सुरक्षित स्थानों से एयर शो का अवलोकन करें तथा पुलिस/प्रशासन द्वारा जारी यातायात एवं सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें।


20 किमी के रेडियस को किया रेड जोन घोषित

सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत परतापुर स्थित कार्यक्रम स्थल को केन्द्र मानते हुए 20 किमी के रेडियस को रेड जोन घोषित किया गया है। उक्त क्षेत्र में ड्रोन अथवा अन्य किसी प्रकार के मानवरहित हवाई उपकरण को उड़ाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। आमजन से अपील है कि प्रतिबंध का कड़ाई से पालन करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। निरीक्षण के दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को एयर शो कार्यक्रम के सकुशल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन हेतु सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था में किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरतने के निर्देश दिए गए।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here