Breaking

Your Ads Here

Saturday, September 26, 2026

ऋषभ एकेडमी स्कूल ने तीन रन से मुकाबला जीता



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में अक्टूबर माह में शुरू हो रहे प्रथम ऑल इंडिया इंटर स्कूल चौधरी नरेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर शनिवार को गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में एक मैच खेला गया। यह मैच सब जूनियर वर्ग में ऋषभ एकेडमी स्कूल और जे एम एस वर्ल्ड स्कूल की टीम के बीच हुआ। इसमें ऋषभ एकेडमी स्कूल की टीम ने जीत प्राप्त की। 


ऋषभ एकेडमी स्कूल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए। इसमें अनस ने 47, मीत ने 40, शिवांग ने 36 रन बनाए। गेंदबाजी में अब्दुल ने 2, वंश ने 2, प्रिंस ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जे एम एस वर्ल्ड स्कूल की टीम 19.2 ओवर में 180 रन ही बना सकी। टीम की ओर से कबीर जैन ने 48, निखिल ने 36 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में यक्ष ने 2, अनस ने 2, श्रेयांश ने 2 विकेट लिए। इस मौके पर क्रिकेट कोच अतहर अली ने सभी को सम्मान किया। उन्होंने बताया कि 5 अक्टूबर से स्पोर्ट्स फॉर स्कूल अंडर 14 जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है। इसके मैच जे एम एस वर्ल्ड स्कूल हापुड़ में होंगे। इसकी तैयारी को लेकर रविवार को जे एम एस वर्ल्ड स्कूल में अभ्यास मैच होगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here