Monday, September 28, 2026

राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने किया डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ


छात्र-छात्राओं के ज्ञान और कौशल को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम : सोमेंद्र तोमर

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। ग्राम पंचायत निधि योजना वर्ष 2026-27 के अंतर्गत ग्राम मोहिउद्दीनपुर, मेरठ में नवनिर्मित डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेंद्र तोमर ने ग्रामवासियों के साथ किया।

इस अवसर पर राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना विद्यार्थियों और युवाओं को आधुनिक अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि डिजिटल संसाधनों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को अध्ययन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तथा विभिन्न विषयों से संबंधित ज्ञान प्राप्त करने के बेहतर अवसर मिलेंगे। यह लाइब्रेरी ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के ज्ञान, कौशल एवं प्रतिभा को विकसित करने में सहायक सिद्ध होगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा एवं आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। डिजिटल लाइब्रेरी जैसी सुविधाओं से गांव के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक एवं गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री ने ग्रामवासियों को डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना पर शुभकामनाएं दीं और विद्यार्थियों से इसका अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नवीन नेहरा, जिला पंचायत सदस्य गुड्डू गगोल, स्थानीय ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय नामदेव, चेयरमैन दीपक राणा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नितिन कसाना, ललित चपराना, विपिन प्रधान, मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल सहित अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment