Friday, September 25, 2026

कमिश्नर ऑफिस में हाई लेवल मीटिंग के लिए बनेगा हाईटेक हाल

 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। मंडलायुक्त कार्यालय का सभागार अब हाई लेवल का और हाईटेक होगा। लोक निर्माण विभाग ने इस पर काम शुरू कर दिया है, जो इसी वित्तीय वर्ष में पूरा कर लिया जाएगा।


दरअसल, वर्तमान में मंडलायुक्त कार्यालय का सभागार छोटा है। इसमें ज्यादा अधिकारी और जनप्रतिनिधि नहीं बैठ पाते। जब कभी मुख्यमंत्री मेरठ आते हैं अथवा कमिश्नर खुद विभिन्न जिलों के विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेते हैं, तब यह सभागार छोटा पड़ जाता है। इसके अलावा मेरठ में कुल 6 एडिशनल कमिश्नर हैं, जिनके बैठने की उचित व्यवस्था नहीं है। इन सबको मद्देनजर रखते हुए कमिश्नर कंपाउंड स्थित एक पार्क में निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। यहां फिलहाल दो एडिशनल कमिश्नरों के ऑफिस बनाए जा रहे हैं। लगभग 700 स्क्वायर फीट में बन रहे इन एडिशनल कमिश्नरों के ऑफिस के ऊपर एक बड़ा मीटिंग हॉल भी बनाया जाएगा।


जब कभी भी मुख्यमंत्री मेरठ आया करेंगे तो वह इसी मीटिंग हॉल में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मीटिंग लिया करेंगे। इस मीटिंग हॉल को हाईटेक बनाया जाएगा। इस हाल में एक साथ 300 अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बैठने की व्यवस्था होगी। इस पूरे निर्माण कार्य में 3 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

No comments:

Post a Comment