Friday, September 25, 2026

गांधी बाग में 2 अक्टूबर से होगा वन्य जीव सप्ताह

 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। सामाजिक वानिकी प्रभाग (वन विभाग, मेरठ) द्वारा वन्य जीव सप्ताह-2026 के शुभारंभ पर 2 अक्टूबर को गांधी बाग में एक भव्य एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।


प्रभागीय निदेशक (सामाजिक वानिकी प्रभाग) वंदना फोगाट ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम लोगों, विद्यार्थियों और युवाओं को प्रकृति, पक्षियों एवं वन्य जीव संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा शहर की जैव-विविधता से जोड़ना है। वंदना फोगाट के अनुसार, बर्ड वॉचिंग एवं ऑन-द-स्पॉट मोबाइल फोटोग्राफी वन्य जीव सप्ताह के मुख्य आकर्षण होंगे। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रतिभागियों तथा विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं नकद पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।


उन्होंने बताया कि विजेताओं का चयन विशेषज्ञ समिति द्वारा किया जाएगा। उधर, नमामि गंगा प्रोजेक्ट से जुड़े तुषार गुप्ता ने बताया कि इस आयोजन के लिए पंजीकरण कराना आवश्यक होगा। हालांकि विभाग ने इच्छुक प्रतिभागियों को पक्षी दर्शन के लिए बाइनोक्युलर लाने की छूट दी है।

No comments:

Post a Comment