Tuesday, September 1, 2026

नये संयोजन, बिल संशोधन और मीटर रीडिंग के मामलों का मौके पर निस्तारण के निर्देश

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए सोमवार को डिस्कॉम मुख्यालय ऊर्जा भवन के सभागार में जन-सुनवाई का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता (आईएएस) ने की। जन-सुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए कुल 32 उपभोक्ताओं के प्रकरण दर्ज किए गए। उपभोक्ताओं ने मुख्य रूप से नये संयोजन, बिल संशोधन, मीटर, रीडिंग, सोलर और पोल से संबंधित शिकायतें रखीं। सभी शिकायतों को जन-सुनवाई रजिस्टर में दर्ज कर संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।


जन-सुनवाई में मेरठ क्षेत्र से ज्योति राणा, अनमोल अग्रवाल, रियाजुद्दीन, ममता शर्मा, जावेद, शिव कुमार, विपिन कुमार, नितिन सिंह, मनव्वर, विमलेश, शकील, सोनिया, अजीत कुमार सहित अन्य उपभोक्ताओं ने अपनी समस्याएं रखीं। इस अवसर पर निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) आशु कालिया, निदेशक (वाणिज्य) संजय जैन, निदेशक (वित्त) स्वतंत्र कुमार तोमर मौजूद रहे। इसके अलावा मुख्य अभियंता मो. सगीर, राजकुमार, राजेश कुमार, गुलाब सिंह, गुरजीत सिंह, रजनीकांत मिश्र, अधीक्षण अभियंता मो. अरशद, मनोज कुमार, अभिषेक सिंह, स्टाफ ऑफिसर सोनम सिंह, अधिशासी अभियंता सौरभ मंगला, प्रशांत सोनी, महेश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment