Tuesday, September 8, 2026

डीएम ने किया हरिशंकरी रोपण अभियान के बैनर का शुभारंभ

 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। हरित मेरठ के संकल्प को साकार करने के लिए बुधवार (आज) को जिले के हर गांव और हर वार्ड में होने जा रहे हरिशंकरी रोपण अभियान के बैनर का शुभारंभ मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने किया।


जिलाधिकारी ने बैनर लॉन्च करते हुए कहा कि इस अभियान के अंतर्गत पीपल, बरगद एवं पिलखन के पौधों का रोपण कर मेरठ के हरित आवरण को बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक मजबूत कदम उठाया जाएगा। उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों, नगर निकायों और नागरिकों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। इस अवसर पर हरिशंकरी रोपण अभियान के संयोजक डॉ. सुमित उपाध्याय, पवन त्यागी, अधिवक्ता संजीव कुमार, मनोज गोयल, सतीश इंसान सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य मेरठ को और अधिक हरा-भरा, स्वच्छ और पर्यावरण समृद्ध बनाना है।

No comments:

Post a Comment