Tuesday, September 8, 2026

भाजपा प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान का किया स्वागत

 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं पश्चिम क्षेत्र के प्रभारी नियुक्त होने के पश्चात प्रथम बार मेरठ आगमन पर राम प्रताप सिंह चौहान का जिलाध्यक्ष हरवीर पाल के नेतृत्व में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया स्वागत कार्यक्रम में क्षेत्रीय महामंत्री संजीव सिक्का, जिला प्रभारी श्रीमान सिंह गोस्वामी, कुलदीप तोमर, सुशील चौहान, समीर चौहान, पंकज गर्ग, पंकज भारद्वाज, अमित त्यागी सहित जिले के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment