Monday, September 7, 2026

बास्केटबॉल: मेरठ के चार खिलाड़ियों का नेशनल के लिए चयन ........

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। आगरा में आयोजित आईसीएसई स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप में आरके इंटरनेशनल स्कूल मेरठ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस चैंपियनशिप में प्रदर्शन के आधार पर मेरठ के चार बास्केटबॉल खिलाड़ियों का नेशनल के लिए चयन हुआ है। इस चैंपियनशिप में 


विद्यालय की टीम ने अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि  अंडर-19 वर्ग में टीम ने कांस्य पदक हासिल किया। विद्यालय के चेयरमैन राजीव शंगारी, स्कूल मैनेजमेंट और प्रधानाचार्या डॉ. स्वीटी सिंह ने सभी 7 विजेता खिलाड़ियों का स्कूल पहुंचने पर में भव्य स्वागत किया। मेरठ के जिन चार खिलाड़ियों का चयन सीआईएससीई नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए हुआ है उनमें मुहम्मद शाद, उत्कर्ष, दिवजोत सिंह और ब्रमजोत सिंह शामिल हैं। इसके अलावा स्कूल के बास्केटबॉल कोच मिर्जा उमर बेग का चयन भी सीआईएससीई नेशनल अंडर-17 टीम के कोच के रूप में हुआ है। नेशनल के लिए चयनित खिलाड़ियों को इंटरनेशनल कोच अमरजीत सिंह, हरिंदर सिंह, डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन मेरठ के अध्यक्ष सौरभ जैन, उपाध्यक्ष संजय सिरोही, असलम, जॉइंट सेक्रेटरी  अंकुर पवार, अनुवीर सिंह और जिला सचिव मिर्जा शहबाज बेग ने बधाई दी।

No comments:

Post a Comment