गुलाम नबी
नित्य संदेश, किठौर। गुरुवार को किठौर पुलिस ने मुकदमे में फरार चल रहे नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गत 23 अगस्त को किठौर के मवाना बस स्टैंड के पास फैसले के दौरान जमकर मारपीट हुई थी। जिसमें आरिफ पुत्र खलील ने करीब दर्जन भर नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस पूर्व में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, गुरुवार को घेराबंदी करते हुए दो नामजद रोहिल, कादिर पुत्रगण इकबाल को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर घटना में प्रयोग किया गया बेसबॉल बैट और एक डंडा भी बरामद किया। पुलिस ने इनको न्यायालय में पेश किया। जहां से इनको जेल भेजा गया है।
No comments:
Post a Comment