Friday, September 18, 2026

इतिहास संकलन समिति मेरठ प्रांत कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग में इतिहास संकलन समिति मेरठ प्रांत कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता प्रोफेसर आराधना ने की। मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना झंडेवाला नई दिल्ली के राष्ट्रीय महासचिव हेमंत धिग मजूमदार रहे। 


हेमंत मजूमदार ने बताया कि अगले पांच दिनों तक वह उत्तर पश्चिमी भारत के प्रवास के क्रम में आज मेरठ प्रांत की कार्यकारिणी की बैठक हेतु मेरठ पहुंचे। उन्होंने मेरठ प्रांत के समस्त 14 जिलों में जिला इकाइयों की सशक्त पर जोर देते हुए कहा कि हमें संगठन को प्रत्येक जिले में समान रूप से मजबूत बनाने के लिए काम करना है और भारतीय इतिहास को भारतीय चैतन्य के प्रकाश में भारतीयता की दृष्टि से देखने पर हमें हमारे गौरवशाली विरासत और पूर्वजों के रूप में हमारे आदर्श राम,कृष्ण, परशुराम महाराणा प्रताप ,शिवाजी, छत्रसाल ,वीर बंदा बैरागी, गुरु परंपरा के सभी पूज्य गुरु, वीर सावरकर ,सुभाष चंद्र बोस ,चंद्रशेखर आजाद, सरदार भगत सिंह, बटुकेश्वर दत्त आदि दिखाई देते हैं इसलिए पश्चिमी दृष्टि को छोड़कर भारत के वास्तविक इतिहास के पक्षो को जानने के लिए भारतीय दृष्टि आवश्यक है। इसी क्रम में इतिहास संकलन के सभी प्रांत अध्यक्षों की एक कार्यशाला कर्नाटक के विदर्भ में संपन्न हुई तथा 18 व 19 जुलाई को सभी प्रांतों के महासचिव, संगठन सचिव, सहसचिव की एक राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक असम के गुवाहाटी में आयोजित हुई थी। 


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने में आयोजित कार्यक्रम श्रृंखला के अंतर्गत इतिहास संकलन समिति ने भी अपने-अपने आयोजन किए हैं। यह प्रसन्नता की बात है कि मेरठ प्रांत का रजिस्ट्रेशन वर्षों पहले हो चुका है तथा उसका अपना बैंक अकाउंट भी है। आवश्यकता इस बात की है कि इतिहास दिवस ,सेमिनार ,बैठक -त्रैमासिक ,वार्षिक आदि का रिकॉर्ड भी प्रांत के रिकॉर्ड में आना चाहिए। अखिल भारतीय स्तर पर सभी प्रति में इतिहास संकलन समिति का अपना प्रचार विभाग है। सोशल मीडिया प्रमुख नाते इसकी स्वतंत्र टोली है जिसमें फेसबुक ईमेल आईडी व्हाट्सएप ग्रुप ट्विटर अकाउंट इत्यादि सभी प्लेटफार्म पर समिति की उपस्थिति होनी चाहिए। इंस्टाग्राम यूट्यूब चैनल इत्यादि का भी उपयोग अपने कार्य को बढ़ाने के लिए किया जाना चाहिए। प्रांतीय समिति के सभी पदाधिकारी का व्यक्तिगत विवरण फोटो के साथ प्रांत के पास उपलब्ध हो तथा उसकी एक प्रति केंद्र को भेजी जानी चाहिए। प्रांत में कार्यकर्ता व्यक्तित्व विकास के लिए कार्यशाला के आयोजन की व्यवस्था है। आगामी तीन व चार अक्टूबर को युवा इतिहासकारों का सम्मेलन राष्ट्रीय संगोष्ठी बिहार के जमुहार में गोपाल नारायण विश्वविद्यालय सासाराम में संपन्न होनी है। प्रांतों को चाहिए कि अपनी प्रबल उपस्थित इस कार्यक्रम में दर्ज हो। 


आगामी 31 अक्टूबर में 1 नवंबर को अखिल भारतीय महिला इतिहासकार सम्मेलन एवं राष्ट्रीय संगोष्ठी आगरा में प्रस्तावित है इसकी सूचना बाद में दी जाएगी ।इसी प्रकार प्रतिवर्ष होने वाली राष्ट्रीय साधारण सभा का कार्यक्रम गोरखपुर में आयोजित किया जाना है ।इसी अवसर पर प्रख्यात इतिहासकार एवं शिक्षाविद् प्रोफेसर सतीश चंद्र मित्तल स्मृति शोध संस्थान गोरखपुर का लोकार्पण भी होना है। इससे पूर्व प्रांत अध्यक्ष प्रो अशोक कुमार रूस्तगी,इतिहास विभाग अध्यक्ष एवं प्रांत लेखक प्रमुख प्रोफेसर कृष्णकांत शर्मा , राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं विद्युत टोली परिषद के सदस्य प्रो विघ्नेश कुमार, प्रांतीय संरक्षक प्रोफेसर आराधना , प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रोफेसर कौर , प्रांत महिला प्रमुख प्रोफेसर बीना,प्रांत संगठन मंत्री डॉक्टर कुलदीप कुमार त्यागी सदस्य डॉक्टर योगेश कुमार, प्रांत सहसचिव डा मुदित त्यागी,डॉ ललित मोहन डीआर अल्पना पोसवाल डॉ मनीषा त्यागी डॉ शालिनी ,प्रज्ञा आदि ने मुख्य अतिथि हेमंत धिग मजूमदार का पटका पहनाकर स्वागत किया।


इस अवसर पर ब्रज व मेरठ प्रांत विस्तारक आकाश अवस्थी भी साथ थे। प्रांत अध्यक्ष प्रोफेसर अशोक रूस्तगी ने मेरठ प्रांत इतिहास संकलन समिति का वृत्त प्रस्तुत किया तथा आगामी योजनाओं के बारे में बताया। प्रोफेसर आराधना ने इतिहास के क्षेत्र में हो रहे उल्लेखनीय कार्य पर प्रकाश डाला। प्रोफेसर विघ्नेश कुमार ने बाबा साहब आप्टे और मोरोपंत पिंगले के आदर्श पर चलकर भारतीय इतिहास के क्षेत्र में चल रहे कार्य को विस्तार से समझाया। प्रोफेसर कृष्णकांत शर्मा ने कहा की आवश्यकता इस बात की है कि हम सभी अपने-अपने दायित्वों का ईमानदारी से और परिश्रम के साथ निर्वहन करेंगे तो कोई लक्ष्य दूर नहीं। शांत महिला प्रमुख प्रोफेसर बीना रुसतगी ने कहा कि प्रांत में महिलाओं की भागीदारी को विस्तारित करते हुए प्रत्येक जनपद का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करेंगे।


इसी अवसर पर प्रांत कार्यकारिणी सदस्य डा अल्पना पोसवाल व डा अरविंद कुमार की  लाइफ़ विध वेल्यूबल एड मीनिंगफुल थोट्स नामक पुस्तक का विमोचन किया गया। प्रो ए वी कौर ने सभी का आभार व्यक्त किया। सभी का परिचय राष्ट्रीय कार्यकारिणी व राष्ट्रीय विद्वत टोली परिषद सदस्य प्रो विघ्नेश कुमार ने कराया। संचालन प्रांत संगठन मंत्री डा कुलदीप कुमार त्यागी ने किया।

No comments:

Post a Comment