नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा शुक्रवार की परेड में सलामी ग्रहण कर परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परेड में सम्मिलित पुलिस बल की ड्रेस, अनुशासन, शारीरिक दक्षता एवं परेड की गुणवत्ता का विस्तारपूर्वक अवलोकन किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। तत्पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन स्थित बैरक, आरटीसी, मैस, अर्दली रूम एवं लाइब्रेरी का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों के रहने, भोजन, प्रशिक्षण तथा वाहनों के रख-रखाव से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

No comments:
Post a Comment